Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ
01-Oct-2023 04:50 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ हो चुके बदमाश आम लोगों के साथ साथ पुलिस पदाधिकारियों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने सीआईडी की महिला एएसआई के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े महिला दारोगा से छिनतई की घटना के बाद हड़कंप मच गया है।
दरअसल, मुजफ्फरपुर में सीआईडी में तैनात महिला एएसआई दुर्गा देवी किसी काम से ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जुरन छपरा इलाके में गई थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे और उनके गले में सोने की चेन पर झप्पटा मार दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। जब तक वे कुछ समझ पाती बदमाश चेन छिनकर मौके से फरार हो गए थे।
पीड़ित महिला दारोगा ने स्थानीय ब्रह्मपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। पूरे मामले पर ब्रह्मपुरा थानेदार मो. आलम ने बताया कि सीआईडी डिपार्टमेंट की एएसआई से बाइकर्स के द्वारा चेन छिनतई की गई है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही साथ अन्य साक्ष्य को भी इकट्ठा किया जा रहा है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।