Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
02-Feb-2024 01:52 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में हत्या का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला तुर्की ओपी क्षेत्र के बडा सुमेरा गांव का है, जहां अज्ञात अपराधियों ने एक 26 वर्षीय युवक की हत्या कर शव को बीच चौराहे पर फेंक दिया। बीच सड़क पर खून से से शना युवक का शव देखकर इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है।
मृतक की पहचान, तुर्की ओपी थाना क्षेत्र के बडा सुमेरा गांव के रहने वाले नागेश्वर शाह के बेटे रंजन कुमार के रूप में हुई है। रंजन का शव सुमेरा चौराहा से बरामद किया गया है। शुक्रवार की सुबह शव मिलने के बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।
फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। घटना को लेकर कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। पूरे मामले पर तुर्की ओपी थाना अध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि अज्ञात अपराधियों के द्वारा थाना क्षेत्र के बडा सुमेरा गांव में एक 26 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर कार्रवाई में जुटी हुई है। डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच कर रही है।