मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
09-Feb-2023 09:08 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR/BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मुजफ्फरपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है वही बेगूसराय में एक ट्रैक्टर चालक को गोली मारी गयी है। मुजफ्फरपुर में पुलिस कप्तान की क्राइम मीटिंग के बाद हुई हत्या की वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
सबसे पहले बात मुजफ्फरपुर की करते हैं जहां कांटी थाना क्षेत्र से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना से गुस्साएं लोग सड़क पर उतर गये और हंगामा करने लगे।
कांटी थाना क्षेत्र के कांटी थर्मल गेट के पास हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। अपराधियों ने कांटी थाना क्षेत्र के कोठिया निवासी राहुल कुमार को गोली मार दी। स्थानीय लोग आनन-फानन में घायल राहुल को अस्पताल ले गये जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद गुस्साएं लोग सड़क पर उतर गये और हंगामा करने लगे। पुलिस ने तत्काल मामले में कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को धर दबोचा जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं एक आरोपी भागने में सफल रहा। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कांटी थर्मल गेट के पास कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर मजदूर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार अपराधी स्थानीय है और एक मंत्री के करीबी बताए जा रहे हैं हालांकि इसमें क्या कुछ सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।
वही दूसरी घटना बेगूसराय में हुई है। जहां बेखौफ बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक को गोली मारी है। मामूली विवाद को लेकर घर के पास ही बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये। भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया गांव की इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। गंभीर हालत में ट्रैक्टर चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।