Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा
09-Nov-2023 09:58 PM
By PRABHAT SHANKAR
MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार बदमाशों ने बिहार के पूर्व मंत्री रामसूरत राय के पेट्रोल पंप के मैनेजर को निशाना बनाया है। बता दें कि बीजेपी नेता व बिहार के पूर्व मंत्री रामसूरत राय का पेट्रोल पंप मुजफ्फरपुर जिले में हैं जहां तैनात मैनेजर से अपराधियों ने दिनदहाड़े ढाई लाख रूपये लूट लिया और मौके से नौ दो ग्यारह हो गये।
ढाई लाख लूट की यह घटना गायघाट थानाक्षेत्र के मुजफ्फरपुर-दरभंगा एनएच- 27 स्थित रेला ढ़ाला के पास की है। जहां बीजेपी नेता रामसूरत राय के पेट्रोल पंप के मैनेजर से दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। पूर्व मंत्री रामसूरत राय के जारंग बबूलबन्नी पंप शिव कृष्ण फ्यूल्स के मैनेजर शंभू सहनी ने गायघाट थाने में आवेदन दिया है।
मैनेजर ने बताया कि पेट्रोल पंप से दो लाख पांच हजार रुपए लेकर बाइक से बोचहां स्थित एसबीआई बैंक में उसे जमा करने जा ही रहे थे तभी रास्ते में रेला ढ़ाला के पास पीछे से दो बाइक सवार चार अपराधियों ने ओवरटेक किया और पिस्टल के बल बाइक की डिक्की को तोड़ डाला और उसमे रखे सारे कैश को निकाल लिया। मैनेजर ने बताया कि पेट्रोल पंप से चार किमी दूर रेल ढ़ाला के पास अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष मोनू कुमार ने बताया कि मिले आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा।