BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
16-Aug-2024 06:11 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। इस बार अपराधियों ने सहरसा में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां सैलून में सेविंग करवा रहे जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी है।
अपराधियों ने दिनदहाड़े कहरा प्रखंड के जेडीयू नेता जवाहर यादव को हत्या की और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। घटना बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही की है जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। बताया जाता है कि कल मधेपुरा में जेडीयू सांसद दिनेशचंद्र यादव आ रहे हैं उनके स्वागत में नागरिक अभिनंदन समारोह होना था। इस कार्यक्रम में जवाहर यादव भी शामिल होने वाले थे।
कल 17 अगस्त शनिवार के दिन वो दाढ़ी नहीं बनाते थे इसलिए आज शुक्रवार था इसलिए वो सैलून में सेविंग करवाने पहुंचे थे। तभी हथियार से लैस होकर अपराधी पहुंचे और जेडीयू के कहरा प्रखंड अध्यक्ष जवाहर यादव के सिर में गोली मारकर मौत के घात उतार दिया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। अपराधियों के भागने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जमीन विवाद के कारण उनकी हत्या की गयी है। फिलहाल घटना के सभी बिन्दुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जाता है कि जदयू अध्यक्ष को तीन गोली लगी थी। एक गोली सिर में मारी गयी थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी नर्सिंग में ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार कल शनिवार को JDU सांसद का अभिनन्दन समारोह होना है। जदयू नेता जवाहर यादव इसी र्कायक्रम का आमंत्रण कार्ड बांटकर लौट रहे थे और एक सैलून में हजामत बनाने के लिए रुके थे तभी तीन की संख्या में आए अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।
