BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत
25-Jul-2024 08:19 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का तांडव अब भी जारी है। इस बार अपराधियों ने बिहार के बेगूसराय जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार महिन्द्रा फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगते ही युवक ने दम तोड़ दिया।
घटना बलिया थाना क्षेत्र स्थित शिवम गैस एजेंसी के पास की है। देर शाम हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान बड़ी बलिया के वार्ड- 4 निवासी कैलाश महतो के पुत्र नंदू महतो के रूप में हुई है। जो महिन्द्रा फाइनेंस कंपनी में काम करते थे।
ऑफिस से काम खत्म कर वह अपने घर लौट रहा था तभी अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर सघन जांच अभियान शुरू कर दी है। वही इलाके में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।
बताया जाता है कि लूटपाट के दौरान फाइनेंस कर्मी की गोली मारकर हत्या की गयी है। नंदू महतो खगड़िया में महिन्द्रा फाइनेंस कंपनी का स्टाफ था। ऑफिस से काम खत्म करने के बाद वो अपनी मोटरसाइकिल से बड़ी बलिया स्थित अपने घर लौट रहे थे तभी नेशनल हाईवे के पास अपराधियों ने घेर लिया और लूटपाट करने लगे। जब नंदू महतो ने लूटपाट का विरोध किया तो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर बलिया थाने की पुलिस और बलिया डीएसपी नेहा कुमारी पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन शुरू की।