ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में कपड़ा दुकानदार की गोली मारकर हत्या

24-Jun-2024 09:14 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI:  बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय का जहां अपराधियों ने फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। अपराधियों ने देर शाम कपड़ा दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के आयुर्वेदिक कॉलेज के पास लोहिया नगर फ्लाई ओवर की है। 


मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के अशोक नगर वार्ड 38 निवासी ओमप्रकाश दास के 32 वर्षीय पुत्र गोपाल कुमार दास के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक राजोरा में कपड़ा दुकान चलाता था। दुकान बंद करके घर अशोक नगर पोखरिया लौट रहा था। तभी पीछा कर रहे अपराधियों ने आयुर्वैदिक कॉलेज के पास गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी।


 जिसके बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी समेत कई थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। बताया जाता है कि घटना से कुछ ही दूरी पर नगर थाना और मुफ्फसिल थाना और डीएम आवास सहित एसपी आवास भी है। इसके बावजूद बेखौफ बदमाशों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। news imagenews image

news image