ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू

Home / news / बिहार में अपराधी बेलगाम : बक्सर में सरेआम नाम पूछकर मार दी गोली,...

बिहार में अपराधी बेलगाम : बक्सर में सरेआम नाम पूछकर मार दी गोली, औरंगाबाद में टहलने निकले युवक को उतारा मौत के घाट

31-Dec-2021 05:29 PM

DESK : बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है. यहां पुलिस का डर ख़त्म होता जा रहा है. यही कारण है कि अपराधी 'बेलगाम' हो गए हैं. ताजा मामला बिहार के बक्सर और औरंगाबाद जिले से आ रही है जहां अपराधियों ने ऐसी घटनाओं का अंजाम दिया जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि अपराधी बेलगान हो गए हैं. बक्सर में अपराधियों ने युवक का नाम पूछा और फिर उस पर गोलियों की बरसात कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक युवक घायल हो गया है. वहीं औरंगाबाद में अपराधियों ने टहलने निकले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है.


मिली जानकारी के मुताबिक बक्सर जिले के राजपुर थाना इलाके में अपराधियों ने एक युवक से पहले नाम पूछा और फिर सरेराह गोलियों से भून दिया. घटना बारुपुर गांव में हुई. बुरी तरह घायल हुए व्यक्ति ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वारदात जो अंजाम देकर अपराधी भाग गए. गांव में जब गोलों चलने की आवाज सुनाई दी तो लोग अपने घरों में सहम गए. घायल को उठाकर परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए. गंभीर स्थिति में घायल युवक को पीएमसीएच पटना के लिए रेफर कर दिया गया.


वहीं औरंगाबाद में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना नबीनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव की बताई जा रही है. मृतक 20 वर्षीय लवकुश कुमार है, जिसे अज्ञात अपराधियों ने उसको गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक वह टहलने के लिए निकला था. परिजनों को इस बात का पता तब चला जब गोली की आवाज़ सुन ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे. आनन-फानन में घायल युवक को नबीनगर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.