सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
04-Apr-2022 12:38 PM
PATNA : बिहार में कानून का राज भले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यूएसपी रही हो लेकिन इन दिनों राज्य के अंदर खराब लॉ एंड ऑर्डर को लेकर नीतीश कुमार लगातार कटघरे में खड़े हैं. बिहार में गिरती कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष सवाल पूछ रहा है. पुलिस प्रशासन का इकबाल खत्म हो चुका है. राजधानी पटना समेत राज्य के सभी जिलों में लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही हैं. लेकिन लॉ एंड ऑर्डर की समस्या को लेकर जब नीतीश कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने सब कुछ ठीक बताया है.
नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में सब कुछ ठीक है. पहले की तुलना में अपराध कम हुआ है. उन्होंने कहा कि अभी दो दिन पहले ही हमने लॉ एंड ऑर्डर पर समीक्षा की है. काम पुलिस को करना है. पूरे तौर पर सक्रियता के साथ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए.
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह तो कोई दावा नहीं कर सकता है कि घटना पूरी तरह से खत्म हो जायेगी. कुछ न कुछ गड़बड़ करता ही है. जो भी कानूनी कार्रवाई है वह काम तो पुलिस को करनी ही चाहिए. वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार योगी मॉडल पर बोलने से बचते रहे.उनसे जब पूछा गया कि बिहार में भी योगी मॉडल पर काम करने की बात कही जा रही है. इस पर मुख्यमंत्री बिना कुछ बोले निकल गए.