मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका
13-May-2024 09:07 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ऐसे में अब ताजा मामला मुजफ्फरपुर के सकरा थानाक्षेत्र से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सोमवार की सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक को निकले एक ठेकेदार को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं सूचना पर पहुंची सकरा थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि जिले के सकरा थानाक्षेत्र के मछही गांव में सोमवार की अहले सुबह सकरा थानाक्षेत्र के मछही गांव निवासी मनोज राय अपने घर से मॉर्निंग वॉक करने निकले थे। तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने मॉर्निंग वाक के दौरान उन्हें गोली मार दी। जिससे वह जख्मी होकर वहीं गिर पड़े। इस घटना के बाद अफरा -तफरी का माहौल बन गया।
जैसे ही इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों को मिली तो उनलोगों ने आनन-फानन में घायल ठेकेदार मनोज राय को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां ठेकेदार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय के लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल, इस घटना की सूचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है।
उधर, इस सूचना मिलते ही सकरा थाना अध्यक्ष राजू कुमार पाल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। घटनास्थल से पुलिस को दो खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ठेकेदार मनोज राय अपने घर से अहले सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले थे। तभी एक बाइक से पहुंचे दो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। जिसके बाद मनोज राय घायल होकर वहीं गिर गए।