Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
10-Mar-2024 09:47 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार के अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आया है। जहां एक बार फिर से अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए मर्डर की घटना को अंजाम दिया है।
मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के गिजास के पास बेखौफ बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी है। जैतपुर थाना क्षेत्र के बसरा चौक स्वर्ण दुकान चलाने वाले ओमप्रकाश सोनी को हत्या उस वक्त की गई जब वो दुकान बंद कर अपने घर गिजास लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से अपराधियों ने उनको गोली मार दी।गोली लगने के बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया मगर उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेजा गया है। मृतक स्वर्ण व्यवसायी ओमप्रकाश सोनी के परिजनों ने बताया कि बाइक सवार सवार बदमाशों द्वारा स्वर्ण कारोबारी पर ताबड़तोड़ गोली चलाई गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में स्वर्ण कारोबारी को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों के बीच चीख पुकार मच गयी। हत्या की घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है, इसका पता नहीं लग सका है।