Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल
20-Sep-2023 05:00 PM
By First Bihar
NALANDA: बिहार में एक डॉक्टर को अपनी नर्स से चक्कर चलाने की सजा जान देकर चुकानी पड़ी. डॉक्टर को गोलियों से भून डाला गया. मारे गये डॉक्टर के परिवार के लोग कह रहे हैं कि नर्स ने उसे बुलाकर अपने परिजनों के हाथों मरवा दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये वाकया नालंदा में हुआ है. नालंदा के हिलसा में एक आरएमपी डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि डॉक्टर का अपने ही नर्स के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. डॉक्टर की मां के बयान पर नर्स और उसके पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है.
मारा गया डॉक्टर नवादा के कौआकोल गांव का रहने वाला निरंजन पाल था. वह नालंदा के बेन में अपना एक प्राइवेट क्लीनिक चलाता था. उसी क्लीनिक में उसने हिलसा की एक महिला को नर्स के रूप में काम पर रखा हुआ था. स्थानीय लोग बता रहे हैं कि डॉक्टर और क्लीनिक के नर्स के बीच कई महीनों से चक्कर चल रहा था. इसी मामले में उसकी हत्या हुई है.
मारे गये डॉक्टर की मां माया देवी ने पुलिस को बताया है कि उनका बेटा एक आरएमपी डॉक्टर था. उसके साथ एक नर्स काम करती थी. सोमवार की शाम निरंजन के मोबाइल पर नर्स का कॉल आया था. इसके बाद निरंजन ने कहा कि वह हिलसा जा रहा है. सोमवार की शाम घर से निकला निरंजन वापस लौट कर नहीं आया. निरंजन की मां कह रही है कि नर्स ने उसे बुलाकर अपने पिता के हाथों हत्या करवा दिया है.
उधर पुलिस ने निरंजन का शव बरामद कर लिया है. उसके सिर में एक और सीने में तीन गोलियां मारी गई थीं. हत्यारों ने शरीर के वैसे जगहों पर गोली मारी जिससे उसकी मौत तय हो जाये. निरंजन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने घटनास्थल से सैंपल कलेक्शन किया है ताकि आगे की जांच में सुविधा हो. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया है. नालंदा पुलिस कह रही है कि मामले की जांच चल रही है और जल्द ही दोषी पकड़े जायेंगे.