सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
10-Oct-2024 02:39 PM
By RAKESH KUMAR
ARRAH: बिहार के आरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां नानी के घर में मां के साथ सो रहे 9 महीने के बच्चे की चोरी कर हत्या कर दी गयी। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। बताया जाता है कि बच्चा अपनी मां,मौसी और नानी के साथ पलंग पर सोया हुआ था। तभी घर में घुसकर बच्चे को किसी ने चुरा लिया और उसकी हत्या कर झाड़ियों में फेंक दिया।
रात में जब बच्चे की मां की अचानक नींद टूटी तो देखा की उनका बच्चा पलंग पर नहीं था। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्य इस बात को लेकर हैरान थे कि आखिर बच्चा कहां गया? मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वही बच्चे की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भोराही की है। बच्चे की लाश मिलने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वही घटना से गुस्साएं लोगों ने आरा-मोहनियां मुख्य मार्ग को जामकर यातायात को बाधित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया और यातायात को बहाल कराया। बताया जाता है कि मृत बच्चे की पहचान तीयर थाना क्षेत्र निवासी विकास यादव और पूजा कुमारी के 9 माह के बेटे युवराज के रूप में हुई है।
पूजा कुमारी दुर्गा पूजा में अपने मायके आई हुई थी। बच्चे को लेकर रात में अपनी मां और बहन के साथ वो पलंग पर सोई हुई थी तभी छत के रास्ते किसी ने कमरे में प्रवेश कर बच्चे को उठा लिया और अगले दिन उसकी लाश झाड़ियों से मिली। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।