BIHAR LAND : डिप्टी CM विजय सिन्हा की होने लगी तारीफ..सभापति से लेकर RJD सदस्य भी राजस्व मंत्री की करने लगे जयकारा, वजह जानें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: रोहतास और बेगूसराय में युवक को मारी गोली, दो अलग घटनाओं से सनसनी बिहार में अपराधियों का तांडव: रोहतास और बेगूसराय में युवक को मारी गोली, दो अलग घटनाओं से सनसनी Bihar Highway Alert: धंस गया बिहार का यह पुल....इस NH पर सफर करना हुआ मुश्किल, जिलाधिकारी ने NHAI से मांगी रिपोर्ट Pappu Yadav : पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, सांसद बेऊर जेल में बिताएंगे एक और रात; वजह जानें Patna Crime News: ‘ठीक 1 बजे आपके कोर्ट परिसर में 5 बम धमाके होंगे’, पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; पाकिस्तान से आया ई-मेल Patna Crime News: ‘ठीक 1 बजे आपके कोर्ट परिसर में 5 बम धमाके होंगे’, पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; पाकिस्तान से आया ई-मेल Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में उठा गंगा में कटाव का मामला, मंत्री ने दिया यह जबाव Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में उठा गंगा में कटाव का मामला, मंत्री ने दिया यह जबाव Bihar Vidhan Sabha : पंचायत में सेवा देने वाले दलपतियों को जल्द मिलने जा रही यह सुविधाएं, पंचायती राज मंत्री ने कर दिया एलान; उपमुख्यमंत्री ने कही यह बातें
29-Jun-2023 07:00 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। राजधानी पटना सहित राज्य भर में मॉनसून की सक्रियता बढ़ने से झमाझम बारिश हुई है। इससे किसानों को खेती में भी आंशिक राहत मिली है। बारिश की सक्रियता और बादलों की आवाजाही से राज्य के अधिकतर शहरों का तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच पहुंच गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार व शुक्रवार को पटना समेत राज्यभर में झमाझम बारिश का पूर्वानुमान किया है। इस दौरान एक-दो जिलों में गरज-तड़क की स्थिति बनेगी।
दरअसल, मौसम विभाग ने गुरुवार को नौ जिलों में भारी बारिश जबकि चार जिलों में अत्यधिक यानी बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। गुरुवार को सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर, बांका, खगड़िया में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। जबकि बुधवार को पटना समेत 25 शहरों का अधिकतम तापमान नीचे आया है।
मालूम हो कि, पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। साथ ही एक निम्न दाब क्षेत्र उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश एवं उसके आसपास स्थित है। इसके प्रभाव से राज्यभर में बारिश की गतिविधियां सामान्य बनी हुई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से से अगले दो दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। प्रदेश में पछुआ हवा की गति छह से आठ किमी प्रति घंटा रहेगी। मौसम विज्ञानी की मानें तो पांच दिनों तक शुष्क बने होने के साथ आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।
इधर, बीते 24 घंटों के दौरान रविवार को 9.0 डिग्री सेल्सियस के साथ गया शहर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं, राजधानी के औसत न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि के साथ 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।