ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

बिहार में अपराधियों का तांडव, जहानाबाद में दारोगा पर किया हमला

19-Oct-2023 09:27 PM

By AJIT

JEHANABAD: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब वो पुलिस पर हमला कर रहे हैं। वैशाली के बाद अब जहानाबाद में बदमाशों ने पुलिस पर हमला किया है। जहानाबाद के भेलावर ओपी के दारोगा जितेंद्र सिंह को निशाना बनाया है। पिस्टल की बट से सिर पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया है। इस घटना से पुलिस कर्मियों के बीच आक्रोश देखा जा रहा है। दारोगा जितेंद्र सिंह पर किसने और क्यों हमला किया इसका पता लगाने में पुलिस लगी हुई है।


बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है आए दिन अपराधियों के द्वारा क्राइम की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। आम आदमी की बात तो दूर अब तो अपराधी पुलिस को भी नहीं बख्श रहे हैं। पुलिस पदाधिकारी पर भी जानलेवा हमला कर अपराधी आसानी से फरार हो जा रहे हैं। जहानाबाद  घोसी रोड में डेढसैया गांव के पास भेलावर ओपी के दारोगा जितेंद्र सिंह पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया है। 


घायल जितेंद्र सिंह को साथियों के द्वारा इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि एसपी और डीएम ने दुर्गा पूजा को लेकर जहानाबाद में ब्रीफिंग रखी थी। ब्रीफिंग से लौटने के दौरान डेढसैया गांव के पास सड़क पर कुछ लोग मौजूद थे और पुलिस की गाड़ी को उन लोगों ने रुकवा दिया। जब उन लोगों से पूछा गया कि कौन लोग हैं और क्या चाहते हैं? 


इस पर एक अपराधी हत्थे से उखड़ गया और पिस्टल की बट से जितेंद्र सिंह के सिर पर हमला कर दिया जिससे वे बुरी तरह घायल हो गये। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। यह चर्चा हो रही है कि अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि वो पुलिस को भी नहीं बख्श रहे हैं।