गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
06-Aug-2023 09:12 PM
By First Bihar
ARWAL : बिहार के अरवल जिले के सोनभद्र, नदौरा तथा पिंजरावां में रविवार को ठनका की चपेट में आने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक अन्य किसान झुलस गया। मृतकों में बंसी थाना क्षेत्र के सोनभद्र गांव के प्रमोद रजक, पिंजराव गांव के राजेश कुमार और नदौरा गांव की प्रियंका देवी का नाम शामिल है।
मिली जानकारी के मुताबिक कुर्था थाना क्षेत्र के नदौरा गांव निवासी रंजीत कुमार की 28 बर्षीय धर्मपत्नी प्रियंका देवी व थाना क्षेत्र के पिंजरामा पंचायत के पिंजरामा टोला अंतर्गत पुरवारी बाध गांव निवासी विजय यादव के 24 वर्षीय पुत्र राजेश यादव की मौत वज्रपात से हो गई। परिजनों ने बताया कि खेत में काम कर रहे थे तभी अचानक बारिश के बाद हुए बज्रपात में खेत में ही अचेता अवस्था में गिर पड़े। जिन्हें आनन-फानन में परिजनों ने कुर्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दी।
प्रमोद रजक और पिंटू खेत में काम कर लौट रहे थे। दोनों सड़क पर पहुंचने के बाद सोनभद्र गांव की ओर आ रहे थे। इसी बीच गैस एजेंसी के 100 मीटर पहले ठनका गिरा। दोनों युवक सड़क से दूर जा गिरें। आसपास के लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे तथा दोनों को सोनभद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्रमोद रजक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि पिंटू उर्फ पिंकू साह को प्रारंभिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। इसकी सूचना बंसी थाना को दी गई। सूचना मिलते ही बंसी पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अरवल भेजा है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।