मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
30-May-2024 04:26 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में दबंगों ने हथियार के बल पर आम और लीची लूटने की कोशिश की है। लूटपाट का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई और पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। दोनों पक्ष की तरफ से जमकर लाठी डंडे चले और पत्थरबाजी की गई। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर लाठियां बरसाते दिख रहे हैं।
दरअसल, पूरा मामला साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के चौकी बहियार की है। मारपीट में चौकी गांव निवासी मुकेश महतो और रंजन कुमार समेत कई लोग घायल हो गए हैं। घायल मुकेश महतो ने बताया है कि लगभग एक दर्जन की संख्या में दबंग बगीचा पहुंचकर लीची और आम को लूटने लगे। जब इसका विरोध किया गया तो नाराज होकर दबंगों ने लाठी डांटे से हमला कर दिया।
इस दौरान दहशत फैलाने के लिए दबंगों ने फायरिंग भी की लेकिन गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। पीड़ितों का आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने के बावजूद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की, हालांकि बाद में पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की है। फिलहाल इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है।