ब्रेकिंग न्यूज़

मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण

Bihar Weather : बिहार में आनेवाली है कड़ाके की ठंड, जाने मौसम विभाग का लेटेस्ट भविष्यवाणी

Bihar Weather : बिहार में आनेवाली है कड़ाके की ठंड, जाने मौसम विभाग का लेटेस्ट भविष्यवाणी

12-Dec-2024 07:17 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में पश्चिमी विक्षोभ से ठंड बढ़ गई है। उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे से यातायात प्रभावित हुआ है। बुधवार को गया और नालंदा के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। बारिश के बाद इन इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ गयी है। पटना में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लिहाजा जल्द ही कड़ाके की ठंड पड़ेगी।


मौसम विभाग का कहना है कि गुरूवार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी। इन हवाओं के कारण ठंड और बढ़ेगी। अगर हवा की गति तेज रही तो दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। पूरे बिहार में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में और अधिक ठंड पड़ेगी।


बिहार मौसम सेवा केंद्र के आंकड़ों के अनुसार आज की सुबह पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, पटना, बेगुसराय, खगड़िया, समस्तीपुर, वैशाली, बक्सर, भागलपुर, लखीसराय, भोजपुर और कटिहार जिलों के भागों में मध्यम से घना कोहरा छाया हुआ है। साथ ही सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, अरवल, औरंगाबाद, नालंदा, गया, शेखपुरा और समस्तीपुर जिलों के भागों में पवन ठिठुरन रहने का पूर्वानुमान है। इस वजह से येलो अलर्ट जारी किया गया है।दिन में धूप खिली रहेगी और शाम होते ही फिर से कनकनी का असर बढ़ जायेगा।


आज यानी 12 दिसंबर को राज्य के पश्चिमी हिस्से में अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान 7-10°C और राज्य के पूर्वी हिस्से में 10-12°C के बीच बने रहने की संभावना है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 22-24°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है।11 दिसंबर के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, बिहार का सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.2°C समस्तीपुर में जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान 25.2°C डेहरी और सासाराम में रिकॉर्ड किया गया।हवा की क्वालिटी की बात करें तो पटना के गांधी मैदान की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित है। यहां का AQI 373 दर्ज किया गया।