ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / news / बिहार के न्यायालयों में आज से ई-स्टाम्प, एडवोकेट वेलफेयर स्टाम्प की कीमत भी...

बिहार के न्यायालयों में आज से ई-स्टाम्प, एडवोकेट वेलफेयर स्टाम्प की कीमत भी बढ़ी

13-Jan-2020 08:02 AM

PATNA : बिहार के न्यायालयों में आज से वेलफेयर स्टांप की बिक्री ई-स्टांपिंग के जरिए की जाएगी। पटना हाईकोर्ट सहित राज्य कि सभी अदालतों में आज से यह सेवा शुरू हो रही है। ई-स्टांप की बिक्री के लिए संबंधित कंपनी से पहले ही इकरारनामा हो चुका है। अदालतों में जहां से ई-कोर्ट फीस की बिक्री की जाती है वहीं वेलफेयर स्टांप की बिक्री की जाएगी।

ई वेलफेयर स्टांप की बिक्री शुरू होने से जाली स्टांप की बिक्री पर रोक लगेगी। ई स्टांप को जाली तरीके से नहीं बनाया जा सकता लिहाजा फर्जीवाड़े पर भी रोक लगेगी। आपको बता दें कि ई स्टांपिंग की फोटो कॉपी करने पर उसके ऊपर डुप्लीकेट कॉपी लिखा हुआ आ जाएगा। 

बिहार के महाधिवक्ता और बिहार स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन ललित किशोर ने कहा है कि स्टांप आने के बाद लोगों को ज्यादा सुविधा होगी। ललित ने कहा है कि राज्य के वकीलों के कल्याण और जिला बार एसोसिएशन के विकास को लेकर राज्य सरकार अपने आगामी बजट में 10 करोड़ रुपये का प्रावधान करने जा रही है। बजट में कल्याण कोष के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने वैचारिक रूप से अपनी सहमति दे दी है।