चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप
09-Dec-2023 07:10 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना में बदले मौसम ने पारे को जबरदस्त लुढ़का दिया। जो अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आसपास था वो सीधे 22.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मोतिहारी सबसे अधिक ठंड वाला जगह रहा। यहां का न्यूनतम तापमान राज्य में सबसे कम रहा और 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बिहार के करीब करीब सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रिकॉर्ड किया गया। 23 जिलों का अधिकतम तापमान तो 25 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ गया।
वहीं, इस बेमौसम बरसात से राहत कब मिलेगी, कब मिचौंग तूफान का असर बिहार में खत्म होगा? इसको लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 9 दिसंबर यानी आज से बिहार में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा। लेकिन अब बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर से राजधानी पटना समेत कई जिलों में धूप खिल सकती है। हालांकि सुबह और रात के समय अब तेज ठंड का अहसास होने लगा है।
मौसम विभाग के मुताबिक पारे के अभी और नीचे जाने के आसार हैं। 10 दिसंबर से न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री और नीचे लुढ़क सकता है। उस दिन से इसके 10 से 12 डिग्री तक रहने के आसार हैं। इसके बाद से पारा गिरे जाने के आसार है। सुबह और रात के समय अब तेज ठंड का अहसास होने लगा है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक शैलेंद्र कुमार पटेल के मुताबिक '7 दिसंबर को मिचौंग तूफान का आंशिक प्रभाव बिहार पर पड़ा। इसके चलते पूरे बिहार में बारिश हुई। अब मिचौंग कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया। आज यानी 8 दिसंबर से मौसम साफ हो जाएगा। वहीं अगले तीन दिन के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट की आशंका है। साथ ही बिहार के अधिकांश भागों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का अनुमान है।