ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / बिहार में आ गयी इथनॉल क्रांति, विधान परिषद में मंत्री शाहनवाज हुसैन ने...

बिहार में आ गयी इथनॉल क्रांति, विधान परिषद में मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बताया.. अबतक आए 17 निवेशक

30-Nov-2021 12:53 PM

PATNA : बिहार में उद्योग और निवेश को लेकर बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मंत्री शाहनवाज हुसैन की पहल अब धीरे-धीरे रंग लाने लगी है. यही वजह है कि राज्य के अंदर अब इथनॉल क्रांति की शुरुआत होती नजर आ रही है. इथनॉल प्रोजेक्ट को लेकर राज्य सरकार ने जो पहल शुरू की थी, अब उसका असर दिखने लगा है. राज्य के अंदर 17 निवेशक के अब तक इथनॉल प्रोजेक्ट लगाने के लिए आ चुके हैं.




उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने आज बिहार विधान परिषद में एक सवाल के जवाब के दौरान यह जानकारी दी. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इथनॉल प्रोजेक्ट को लेकर जब सरकार ने पॉलिसी तय की थी, उस वक्त लोगों को ढेर सारी आशंकाएं थीं. इसी सदन में लोगों ने यह कहा था कि इस प्रोजेक्ट का हाल बिहार में बहुत बेहतर परिणाम नहीं दे सकता. लेकिन आज इथनॉल क्रांति की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं. राज्य में लगातार इथनॉल प्रोजेक्ट लगाने के लिए बाहर से निवेशक दिलचस्पी दिखा रहे हैं.


चार जिलों में अब तक इथनॉल प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी दी जा चुकी है. अबतक कुल 17 निवेशक आ चुके हैं. अब तक कई निवेश के प्रस्ताव उद्योग के पास इतना ही नहीं दूसरे क्षेत्रों में भी उद्योग के लिए निवेशक के सामने आए हैं. हमें उम्मीद है कि बिहार में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.