Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका
13-Dec-2020 06:14 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने 8 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं. राज्य सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस खबर में नीचे तबादले की पूरी लिस्ट दी हुई है.
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक आईएएस के सेंथिल कुमार को कोशी प्रमंडल का कमिश्नर बनाया गया है. इसके साथ ही आईएएस अफसर सफीना ए एन इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो गई हैं. आईएएस बालामुरुगन डी को बिहार ग्रामीण जीवकोपार्जन का परियोजना निदेशक और स्व-रोजगार के कमिश्नर के रूप में पदस्थापित किया गया है. इसके आलावा इन्हें ग्रामीण विकास विभाग का सचिव और आपदा विभाग का ओएसडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
बिहार निर्वाचन विभाग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी गोपाल मीणा का ट्रांसफर करते हुए इन्हें लघु जल संसाधन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है. इसके अलावा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार का टतबादला करते हुए इन्हें बिहार शिक्षा परियोजना परिषद का परियोजना निदेशक बनाया गया है.
उत्पाद आयुक्त आईएएस विनोद सिंह गुंजियाल को पशुपालन का डिरेक्टर बनाया गया है. आईएएस अमरेंद्र प्रसाद सिंह को उद्योग विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है. पशुपालन के निदेशक बी कार्तिकेय धनजी का तबादला करते हुए उत्पाद आयुक्त बनाया गया है. इन्हें बिवरेज कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
बिहार निर्वाचन विभाग की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रंजिता का तबादला करते हुए श्रम संसाधन विभाग का श्रम आयुक्त बनाया गया है. इन्हें नियोजन एवं प्रशिक्षण के निदेशक और कौशल विकास मिशन के कार्यपालक पदाधिकारी की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.

