ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित

Home / news / बिहार में 7 लोगों की मौत, इस हफ्ते कोरोना से 77 लोगों ने...

बिहार में 7 लोगों की मौत, इस हफ्ते कोरोना से 77 लोगों ने तोड़ा दम

19-Jul-2020 02:04 PM

PATNA :  बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. राज्य में इन दिनों प्रतिदिन तक़रीबन डेढ़ हजार नए मामले सामने आ रहे हैं. जिसके कारण मरीजों की संख्या 25 हजार के पार चली गई है. इस हफ्ते कोरोना ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए. कोरोना महामारी से जुड़ी हुई ताजा खबर ये है कि राज्य में कोरोना से 7 लोगों की मौत हो गई. जिसके कारण मौत का आंकड़ा बिहार में 208 पहुंच गया है.


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में हालत बिगड़ते नजर आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 1547 नए मामलों के साथ बिहार में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा अब 25136 पहुंच गया है. इसमें 15536 लोग ठीक हो चुके हैं. मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे के भीतर 7 और लोगों की मौत हुई है. जिसके कारण मरने वालों का आंकड़ा अब 208 हो गया है.


सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इस हफ्ते मरने वालों की संख्या में काफी वृद्धि देखी गई है. एक हफ्ते के भीतर रिकार्ड 77 मौत दर्ज किये गए हैं, जो अब तक किसी भी हफ्ते में मरने वालों के आंकड़े से बहुत ज्यादा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक -


13 जुलाई को 12
14 जुलाई को 17
15 जुलाई को 14
16 जुलाई को 6
17 जुलाई को 17
18 जुलाई को 4
19 जुलाई को 7 मौतें हुईं.


बिहार में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ़्तार को रोकने के लिए सरकार तमाम उपाए कर रही है. बिहार सरकार अपने अधिकारियों के साथ लगातार समीक्षा कर रही है. लेकिन फिर भी राज्य के अंदर हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. उधर दूसरी ओर, स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव कुमार के नेतृत्व में तीन लोगों की केंद्रीय टीम एयर इंडिया की फ्लाइट से पटना पहुंची है. टीम के सदस्य स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ सचिवालय में कोरोना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे. बैठक के बाद की पटना में किसी भी एक अस्पताल का दौरा करेगी. केंद्रीय टीम के गया जाने का भी कार्यक्रम है.


news image

news image