छपरा में शराब छापेमारी के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने बोला हमला, दो चौकीदार घायल तेज प्रताप यादव की JJD लड़ेगी बिहार विधान परिषद चुनाव, नवंबर में खाली होंगी 8 सीटें होली में नहीं बजेगा डीजे: अश्लील गाना बजाने वालों की भी खैर नहीं बिहार कृषि ऐप से अब घर बैठे होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन, खाद और फसल सलाह बस एक क्लिक में BIHAR: संदिग्ध परिस्थिति में किन्नर की मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव बिहटा के नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप
08-May-2021 07:08 AM
PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर एक तरफ पंचायत चुनाव को टाल दिया गया है तो वहीं दूसरी तरफ निर्वाचन आयोग ने अब 24 विधान पार्षद और एक विधानसभा की रिक्त सीट के लिए होने वाला चुनाव को टाल दिया है. निर्वाचन आयोग ने विभिन्न राज्यों में रिक्त विधानसभा की सीटों के उप चुनाव को कोरोना के कारण स्थगित करने का निर्देश दिया है. इसमें बिहार विधानसभा के मुंगेर के तारापुर सीट शामिल है.
आपको बता दें कि मुंगेर के तारापुर विधानसभा सीट से जेडीयू विधायक मेवालाल चौधरी के कोरोना की वजह से हुई मौत के बाद यह सीट खाली है. खाली सीटों पर नियमों के अनुसार छह महीने के अंदर चुनाव कराना अनिवार्य है. इसके साथ ही राज्य में स्थानीय प्राधिकार के तहत आने वाले 24 विधान परिषद की सीटों के चुनाव पर भी ग्रहण लग गया है. ये सीटे 17 जुलाई के बाद रिक्त हो जाएंगी.
गौरतलब है कि कोरोना के कारण पंचायत चुनाव को भी कुछ समय के लिए टाल दिया गया है इसलिए स्थानीय प्राधिकार के तहत एमएलसी के चुनाव में भी देरी होगी. इस चुनाव में पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा विधान परिषद के लिए अपने प्रतिनिधि का चुनाव किया जाता है.