बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
21-Jul-2023 04:15 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: भागलपुर पुलिस ने नवगछिया में दो महीने पहले हुए चकमैदा पेट्रोल पंप लूटकांड का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है जबकि चौथा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। तीनों बदमाशों की गिरफ्तारी पटना और झारखंड के हजारीबाग से हुई है। पूछताछ में तीनों ने पुलिस को जो कुछ बताया वह चौंकाने वाला है।
पेट्रोल पंप लूटकांड का खुलासा करते हुए नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि बीते 10 मई की रात नवगछिया थाना क्षेत्र स्थित पवन बाबा फ्यूल चकमैदा पेट्रोल पंप पर कार सवार चार बदमाश पहुंचे थे। कार सवार बदमाशों ने पहले तो कार में तेल भरवाया और बाद में जब पंप कर्मी ने पैसे मांगे तो चाकू दिखाकर बदमाशों ने उसकी जेब से 33 हजार रुपए से अधिक कैश, मोबाइल और पर्स छीनकर फरार हो गए थे।
इस मामले में पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी अनुसंधान की मदद से लूटकांड में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में हजारीबाग का शुभम कुमार, पटना के ट्रांसपोर्ट नगर का रहने वाला स्पर्श अनुराग और पटना के मनेर का रहने वाला प्रियांशु कुमार शामिल हैं। गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि चारों घूमने के लिए सिलीगुड़ी गए थे और लौटने के दौरान जब उनके पास से पैसे खत्म हो गए तो उन्होंने पेट्रोल पंप पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लड़कों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।