बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
07-Aug-2023 04:57 PM
By Saurav
SITAMADHI : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इन हादसों पर रोक लगाने के लिए यातायात पुलिस भी कई तरह योजनाएं बनाई जा रही है। इन हादसों पर रोक लगाने को लेकर पुलिस को काम कर रही है, लेकिन इसके बाबजूद हररोज कोई न कोई नया मामला सामने आ जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसों में मुखिया की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बथनाहा प्रखंड क्षेत्र के मौदह पंचायत के पूर्व मुखिया अवधेश कुमार सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौदह पंचायत के वर्तमान मुखिया ललिता देवी के पति व पूर्व मुखिया अवधेश कुमार सिंह मौदह कचहरी के सरपंच कृष्णा देवी के पति हरिशंकर सिंह के साथ स्थानीय पंचायत समिति सदस्य मो रऊफ अंसारी के बुलेट मोटरसाइकिल नं बी आर 30 ए ए 4305 से अरेराज स्थित भोला बाबा का दर्शन व जलाभिषेक करने जा रहे थे। उसी क्रम में अरेराज के निकट चिरैया थाना क्षेत्र के पिपराकोठी में दुर्घटना में पूर्व मुखिया अवधेश कुमार सिंह की मौत हो गई।
वहीं सरपंच पति हरिशंकर सिंह बुरी तरह घायल हो गए। जिनका इलाज कराया जा रहा है। पूर्व मुखिया की मौत पर मुखिया प्रतिनिधि अंजनी कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य रऊफ अंसारी, पूर्व सांसद अर्जुन राय ,प्रमुख रतन कुमार, उप प्रमुख प्रतिनिधि अंजनी कुमार सिंह ऊर्फ अप्पू सिंह, जिला परिषद् सदस्य क्षेत्र संख्या 18 प्रतिनिधि सुनील शर्मा, स्व बब्लू पटेल पुस्तकालय के अध्यक्ष रवि शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने गहरी संवेदना व्यक्त किया है।