बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
08-Dec-2023 06:02 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना बाद काफी देर तक पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदला रहा। मारपीट की इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, रजला गांव में पेशाब करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल मनोज ठाकुर को बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर किया है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित पक्ष के लोग सलून की दुकान बंद करके घर लौट रहा थे, तभी नागो यादव उनके बथान के पास पेशाब करता नजर आया। पेशाब करने से मना करने पर उसके घर के लोग बाहर निकले और हमला बोल दिया जबकि दूसरे पक्ष के नागो ठाकुर ने बताया कि वह सड़क किनारे पेशाब कर रहा था, तभी उसके साथ मारपीट की गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।