कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति
21-Apr-2022 01:05 PM
PURNEA : खबर पूर्णिया से है, जहां एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना रौटा थाना क्षेत्र के चरकपाड़ा गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को जब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।
मृतक की पहचान मंझौक पंचायत के चरकपाड़ा गांव निवासी योगेन्द्र दास के पुत्र पोषित कुमार दास के रूप में की गई है। मृतक के पिता ने अपनी बहू सावित्री देवी और उसके प्रेमी अरविंद महलदार के खिलाफ थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया है जबकि उसके प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि मृतक पोषित कुमार दास डेढ़ वर्ष बाद बीते शनिवार को अपने घर आया था। बुधवार को गांव में अष्टयाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मृतक पोषित कुमार और अपने पिता के साथ कार्यक्रम देखने के लिए गया था। देर रात जब वह पिता के साथ वापस घर लौटा तो पत्नी सावित्री देवी को गांव के ही अरविंद महलदार के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जब पोषित ने इसका विरोध किया तो पत्नी और उसके प्रेमी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
मृतक के पिता ने बताया कि पिछले कई वर्षों से दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा आम बात हो गई थी। रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर पोषित दास काम के सिलसिले में बाहर चला गया। इसी बीच सावित्री देवी का गांव के ही अरविंद महलदार से अवैध संबंध हो गया था। अरविंद कुमार अक्सर मेरी सावित्री से कभी रात में तो कभी दिन में मिलने आया करता था। बार-बार मना करने के बावजूद दोनों अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे।