मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
06-Apr-2023 03:24 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक कॉलेज संचालक की काली करतूत सामने आई है। आरोपी कॉलेज संचालक ने एक महिला को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगती रही लेकर आरोपी को उसपर दया नहीं आई। आरोपी कॉलेज संचालक महिला से कॉलेज के नाम पर उसकी जमीन लेना चाहता है, जब महिला ने जमीन देने से इनकार किया तो आरोपी ने उसके साथ हैवानियत की। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के गांवपुर गांव की है।
पीड़ित महिला की पहचान गांवपुर निवासी जगेश्वर सिंह की पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किरण देवी को किसी ने जानकारी दी थी कि उसका पाटीदार और ITI कॉलेज संचालक सुरेश प्रसाद सिंह महिला की जमीन पर कॉलेज बनाने के लिए मिट्टी की कटाई कर रहा है। जब किरण देवी अपनी जमीन पर पहुंची तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी और उसके सहयोगी महिला को पकड़कर जबरन कॉलेज परिसर में ले गए और पेड़ में बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई करने लगे।
इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिय पर शेयर कर दिया, हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पीड़ित महिला को आरोपियों के चंगुल से बचाया। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पति जागेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी के कॉलेज के पास उनकी जमीन है। उस जमीन को रजिस्ट्री करने का आरोपी कॉलेज संचालक द्वारा दबाव बनाया जा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।