Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
13-Oct-2023 02:52 PM
By First Bihar
KATIHAR: खबर कटिहार से आ रही है, जहां डायन के आरोप में एक महिला को मौत के घाट उतार दिया गया। आरोपियों ने कुल्हाड़ी से वार कर महिला की जान ले ली। घटना फलका थाना क्षेत्र के राजधानी महादलित टोला की है।
मृतक महिला की पहचान महादलित टोला निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला बुगिया देवी के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है कि बुगिया देवी गुरुवार की रात अपने पोते के साथ कमरे में सो रही थी। देर रात बदमाशों ने कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह उस वक्त हुई जब बुगिया देवी के बेटा बहू उन्हें जगाने के लिए गए।
बुजुर्ग महिला का खून से सना शव देखकर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।
परिजनों ने बताया कि बुगिया देवी के पति की मौत के बाद पड़ोस का रहने वाला मन्नी ऋषि बुगिया देवी को डायन कहकर प्रताड़ित करता था और जान से मारने की घमकी देता था। इसको लेकर दोनों परिवारों के बीच कई बार विवाद भी हुआ था। परिजनों ने मन्नी ऋषि पर बुगिया देवी की हत्या का आरोप लगाया है।