Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
07-Jan-2024 05:31 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा में महिला कांस्टेबल द्वारा एक पीड़ित महिला से अवैध वसूली करने के मामले में एक्शन हुआ है। वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने आरोपी महिला सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की है। एसपी ने आरोपी महिला पुलिसकर्मी शकुंतला कुमारी को सस्पेंड कर दिया है।
दरअसल, शनिवार को सोशल मीडिया पर महिला थाना की पुलिसकर्मी द्वारा अवैध वसूली करने का वीडियो वायरल हुआ था। एसपी ने मामले में संज्ञान लेते हुए वीडियो की जांच मुख्यालय डीएसपी से काराई। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने के बाद एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने महिला पुलिसकर्मी शकुंतला कुमारी को सस्पेंड कर दिया है।
अवैध वसूली के वायरल वीडियो में महिला थाना में खिड़की के बाहर दो महिलाएं खड़ी थी जबकि तीसरी महिला द्वारा थाना के अंदर मोबाइल फोन पर बात कर रही महिला पुलिसकर्मी से कहती है कि ‘मैडम 15 दे रहें हैं रख लिजिए न’ इस बात दो बार रिपिट किया गया है। जिसके बाद अंदर खड़ी महिला सिपाही फोन पर बात करते-करते खिड़की से बाहर हाथ बढा देती है जिसके बाद खिड़की के बाहर खड़ी दो महिलाओं मे से एक महिला उस महिला पुलिसकर्मी के हाथ में रूपया दे रही है।
वायरल वीडियो में रूपया लेते दिख रही महिला पुलिसकर्मी का नाम शकुंतला बताया जा रहा है, जो महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत है। वह पहले मुंशी के रूप में भी कामकाज करती थी। रूपया किस लिए लिया जा रहा है, इसका खुलासा नहीं हो रहा है। वीडियो वायरल मामले में मुख्यालय डीएसपी एजाज हफीज मानी ने वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही थी।