ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / बिहार : मछली को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, दस घायल

बिहार : मछली को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, दस घायल

30-Jan-2024 06:47 AM

By First Bihar

ARWAL : बिहार हमेशा से ही अपने अजीबो गरीब कारनामों को लेकर चर्चा में बना रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला अरवल जिले से निकलकर सामने आया है। जहां मछली को लेकर दो पक्षों में जमकर भिड़ंत हुई है। इस भिडंत में 10 लोगों घायल हो गए हैं ।


मिली जानकारी के अनुसार, अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र के कामता गांव के आहर में मछली मारने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक  मारपीट में दोनों तरफ से 10 लोग जख्मी हो गए।


घायलों में एक पक्ष से विजय बारी, सुरेश चौधरी, राम पुलिस चौधरी, लखू चौधरी, वीरेंद्र चौधरी एवं बालचंद चौधरी हैं वहीं दूसरे पक्ष से विनय राजवंशी, भगलू राजवंशी, अमिताभ कुमार, उमेश कुमार राम जख्मी हैं।दोनों तरफ के जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में पुलिस जवानों की तैनाती में कराया गया है। 


वहीं, इस घटना को लेकर सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि दोनों तरफ के जख्मी खतरा से बाहर हैं। इस मामले में परासी थाने में दोनों तरफ से प्राथमिक की दर्ज करायी गयी है। एक तरफ से विनय चौधरी के द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति एक्ट के तहत 14 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


उधर,  दूसरे पक्ष से सियाराम चौधरी के द्वारा 14 लोगों पर नामजद एवं कई अज्ञात पर प्राथमिक दर्ज करायी गयी है। इस संबंध में परासी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि कामता गांव में मछली मारने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। उन्होंने बताया कि  गांव में घटनास्थल पर गश्ती गाड़ी को तैनात किया गया है।