तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
18-Jul-2024 10:35 AM
By First Bihar
MADHUBANI: मधुबनी में मोहर्रम की जुलूस के दौरान कई जगहों से उपद्रव की खबरें सामने आईं। इतना ही नहीं मोहर्रम का जुलूस देखने गए एक मछली कारोबारी की भी बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। हत्या का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि मधेपुर थाने में तैनात एक चौकीदार पर लगा है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक मछली कारोबारी मो. सलीम मोहर्रम का जुलूस देखने की बात कहकर घऱ से निकला था, जहां उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मधेपुर थाना के तैनात चौकीदार जियाउल लगा है। परिजनों का कहना है कि सलीम की जियाउल से बीते वर्षों से रंजिश चल रही थी और उसी रंजिश को लेकर अकेला पाकर सलीम की हत्या कर दी गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मधेपुर थाना के थाना अध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू दलबल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए सदर अस्पताल भेज दिया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
उधर, एक ही समुदाय के लोगों में जमकर मारपीट भी हुई है जिसमें दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए हैं। राजनगर थाना क्षेत्र के रामपट्टी गौसनगर गांव में ताजिया जुलूस के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमे दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
रिपोर्ट- कुमार गौरव