IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध
21-Apr-2024 12:19 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां यात्रियों से भरी एक ऑटो के मालगाड़ी के चपेट में आने से ऑटो सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि 7 लोग गंभीर रूप घायल हो गए है। ऑटो करीब आधा दर्जन लोगों को लेकर कहीं जा रही थी। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान वह मालगाड़ी के चपेट में आ गई। सभी घायलों सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना नेमदारगंज थाना के चातर हाल्ट की बताई जा रही है।
हादसे में घायल हुए सभी सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। मृतक महिला की पहचान सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी शंकर कुमार की पत्नी ब्यूटी कुमारी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है की ब्यूटी अपने भाई मुरारी कुमार की शादी में मायके आर्यन गांव आई थी। 18 अप्रैल को भाई की शादी संपन्न होने के बाद आज सभी परिवार ककोलत गए थे। ककोलत से स्नान कर सभी ऑटो से घर लौट रहे थे, तभी चातर हॉल्ट के समीप अवैध फाटक को पार करने के दौरान ऑटो मालगाड़ी की चपेट में आ गई। हादसे मेंं घायल सात लोगों में से दो की हालत नाजुक बनी हुई है।