Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
24-Apr-2022 04:07 PM
NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां हिलसा थाना इलाके से पिछले चार दिनों से लापता युवक का शव शनिवार को जमुई जिला के झाझा-सोनो के बीच आहर स्थित पुलिया के पास से बरामद होने से परिजनों में कोहराम मच गया है।
मृतक की पहचान हिलसा शहर के दीपनगर मोहल्ला निवासी अजय कुमार के 14 वर्षीय बेटे आयुष कुमार उर्फ रिशु कुमार के रूप में की गई है। बीते 19 अप्रैल को वह अपनी मां की डांट से आहत होकर घर से बहार चला गया था। देर शाम तक घर नही लौटने पर परिजनों ने खोजबीन करनी शुरू कर दी। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
20 अप्रैल को आयुष ने करीब छह बजे अपनी मां राखी देवी को फोन किया और बताया कि जसीडीह के एक स्टेशन आगे है। उसने अपनी मां को ट्रेन में किसी व्यक्ति को खाना खिलाने की बात कही थी। उसने मां को कहा कि वे इस नम्बर पर फोन नहीं करे, जरुरत हुई तो वह खुद फोन करेगा। ठीक दो घंटे बाद एक दूसरे नम्बर से कॉल आया। पहले तो बेटे आयुष से बात हुई कि वह झाझा में है लेकिन इसी बीच दूसरे शख्स ने पांच लाख फिरौती की मांग कर दी। इस घटना के बाद परिजन काफी घबरा गए।
घटना की सूचना परिजनों ने हिलसा थाना को दे दी। पुलिस मामले को गम्भीरता से लेते हुए लापता आयुष की तलाश में जुट गई। आयुष और उसकी मां की मोबाइल पर हुई बात का मोबाइल के जरिए लोकेशन निकाला गया। जिसके आधार पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि फिरौती नहीं देने पर बदमाशों ने आयुष की हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस हत्याकांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।