मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
21-Jun-2023 09:25 AM
By First Bihar
KHAGARIA: बिहार के खगड़िया से एक दिल दहलाने वाला मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां नदी में डूबने से दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई। इन दोनों का शव गोताखोरों की मदद से बाहर निकला गया। जिसके बाद पुरे परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच - पड़ताल शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, खगड़िया के गंगौर ओपी क्षेत्र के खड़गी तिरासी गांव के पास बूढ़ी गंडक नदी में स्नान दौरान गहरे पानी में जाने से डूबकर दो बालकों की मौत हो गयी। दोनों आपसी रिश्ते में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। ये दोनों बच्चे बूढ़ी गंडक नदी में दो बालक अपनी मां के साथ पहुंचे थे। तीनों वहां स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दोनों बालक स्नान के क्रम में गहरे पानी में चले गए।
वहीं, इस घटना के बाद बूढ़ी गंडक के खड़गी तिरासी घाट पर कोहराम मच गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को पानी से निकाला गया। मृतकों की पहचान तिरासी गांव निवासी श्यामसुंदर रजक के नौ वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार और शशि रजक के सात वर्षीय पुत्र संदीप कुमार के रूप में की गयी है। दोनों आपस में चचेरे भाई लगते थे।
इधर, इस घटना की जानकारी प्रशासन को दी गयी। जिसके बाद मौके पर स्थानीय गोताखोर पहुंचे। जसिके बाद दोनों को खोजने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मश्कत के बादआखिरकार दोनों के शव का पता चला। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को पानी से निकाला गया। इस दौरान परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। लोग परिजनों को हिम्मत दे रहे थे।