CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे
10-May-2023 06:47 PM
By First Bihar
AURANGABAD: खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार मां-बेटे को तेज रफ्तार कार ने रौंद डाला जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मां-बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के तेजपुरा हजारी बिगहा नहर रोड की है।
मृतक मां-बेटे की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के कतेया गांव निवासी विजय साव की 52 वर्षीय पत्नी बेबी देवी और 22 वर्षीय बेटे विक्रांत कुमार उर्फ वीरू के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बेबी देवी के भाई की मौत हो गई थी। भाई की मौत की खबर सुनकर बेबी देवी अपने बेटे वीरू के साथ बाइक पर सवार होकर भाई मायके जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों मां-बेटे को रौंद डाला। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों मां-बेटा को इलाज के लिए दाऊदनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बेबी देवी को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल वीरू को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार कार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।