ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: लूटपाट के दौरान बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, यज्ञ देखकर घर लौट रहा था युवक

25-Apr-2023 04:14 PM

By Dheeraj Kumar

JAMUI: बिहार में अपराधी बात-बात पर गोली चला दे रहे हैं। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां लूटपाट के दौरान बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना जमुई-लखीसराय सीमा क्षेत्र के गेरूआ जखराज बाबा मंदिर के पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि लखीसराय के हालसी थाना क्षेत्र स्थित शिवसोना गांव निवासी राजकुमार ताप्ती का बेटा सिंटू कुमार अपने दोस्त राम कुमार के साथ धनमा गांव में यज्ञ देखने के लिए गया था। यज्ञ देखने के बाद दोनों पैदल ही अपने घर लौट रहे थे, तभी गेरूआ जखराज बाबा मंदिर के पास बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने सिंटू से मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगा। सिंटू ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी। घायल सिंटू के दोस्त राम ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।


जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल सिंटू को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर हालत को देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद टाउन थाने की पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और सिंटू का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।