मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
30-Apr-2023 07:58 PM
By First Bihar
DAEBHANGA: खबर दरभंगा से आ रही है, जहां आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक शख्स की मौत के बाद भारी बवाल हुआ। गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में जमकर तोड़फोड़ की और एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। गोलीबारी की घटना में गोली लगने के एक अन्य शख्स भी घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके मे तनाव की स्थिति है। घटना बहादुरपुर थाना इलाके के तारालाही गांव की है।
मृतक शख्स की पहचान तारालाही निवासी रवि सिंह के रूप में हुई है जबकि घायल शख्स श्रवण सिंह रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक रवि सिंह, भोला सिंह और श्रवण सिंह किसी काम से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान गरथु यादव, अविनाश यादव, सुभाष यादव और राकेश यादव ने उनका रास्ता रोक दिया और अचानक फायरिंग करने लगे। फायरिंग की इस घटना में रवि सिंह और श्रवण सिंह को गोली लगी जबकि भोला सिंह जान बचाकर भाग निकला।
गोली लगने से घायल हुए रवि सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि श्रवण सिंह को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी सुभाष यादव के घर पर हमला बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ करते हुए एक गाड़ी को भी आग लगा दी। इस दौरान गुस्साए लोगों ने समस्तीपुर-दरभंगा मार्ग को जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया और गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति है। पुलिस की एक टीम मौके पर कैंप कर रही है और हालात पर नजर बनाए हुए है।