पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
10-Jun-2022 04:37 PM
BUXAR: खबर बक्सर से है, जहां शादी के महज कुछ महीने बाद ही एक नवदंपत्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना जिले के हरपुर जलवासी खनिता गांव की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों पति-पत्नी ने आठ महीने पहले परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। घटना की जानकारी मिलेत ही मौके पर पहुंची मामले के छानबीन में जुट गई है।
मृतक दंपति की पहचान खनिता गांव निवासी कमलेश चौहान के बेटे दिनेश चौहान और उसकी पत्नी फूलवंती देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 8 महीने पहले ही दिनेश चौहान ने फूलवंती के साथ प्रेम विवाह किया था। परिजन दोनों की शादी के खिलाफ थे। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी परिवार से अलग दूसरी जगह रहते थे। दोनों ने रिलेशन में ही लव मैरिज किया था।
शुक्रवार को दोनों का शव उनके कमरे से बरामद किया गया। फूलवंती देवी का शव पंखे से लटका हुआ था जबकि दिनेश का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।
ऐसी आशंका जताई जा रही है कि प्रेम विवाह से नाखुश परिजनों और ग्रामीणों के ताने से तंग आकर दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि फिलहाल मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।