मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
14-Aug-2022 01:08 PM
By Tahsin Ali
ARARIA : खबर अररिया से आ रही है, जहां एक लोजपा नेता की दबंगई सामने आई है। घटना फारबिसगंज-अररिया मुख्य मार्ग के एनएच 27 की है। जहां कॉलेज चौक के पास एक ढाबे में समस्तीपुर के लोजपा नेता के सुरक्षा गार्डों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दिया। पीड़ित युवक ढाबे में अपने जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए पहुंचा था, इसी दौरान लोजपा नेता अपने गार्डों के साथ पहुंचा और युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, बीते शुक्रवार की रात शुभम अपने जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए फारबिसगंज-अररिया मुख्य मार्ग के एनएच 27 पर स्थित एक ढाबे में पहुंचा था। इसी दौरान समस्तीपुर का लोजपा नेता आभास झा अपने गार्डों के साथ वहां आ पहुंचा और शुभम की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान लोजपा नेता और उसके गार्ड शुभम को ढाबे से बाहर खींचकर लाए और सड़क पर उसे तबतक पीटते रहे जबतक वह बुरी तरह से घायल नहीं हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लोजपा नेता अपने गार्ड्स के साथ वहां से निकल गया।
इधर, नेताजी की पूरी करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिकायत पर वारदात में शामिल तीन लोगों को छापेमारी कर एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में विकास यादव, ड्राइवर रोहित कुमार और फारबिसगंज का वार्ड पार्षद अमित सिंह शामिल है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तीनों लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं वारदात को अंजाम देने वाले लोजपा नेता और उसके गार्ड की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी में जुट गई है।