गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
02-Feb-2022 12:30 PM
LAKHISARAI: इस वक्त की बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है, जहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। घटना पीरीबाजार को घोघी कोड़ासी इलाके की है। जहां सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुरक्षा बलों ने मौके से नक्सलियों के कई अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं। इस सर्च अभियान में एसपी सुशील कुमार भी मौजूद हैं। नक्सली बालेश्वर कोड़ा के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है।
जानकारी के अनुसार लखीसराय पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली बालेश्वर कोड़ा और अर्जुन कोड़ा का दस्ता इलाके में मौजूद है। जिसके बाद एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके को घेर लिया। पुलिस को देख नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो नक्सलियों को मार गिराया।
पुलिस ने मौके से SLR रायफल और पिस्टल समेत नक्सलियों के अन्य सामान को बरामद किया है। मारे गये नक्सलियों की पहचान जगदीश कोड़ और वीरेंद्र कोड़ा के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। इस ऑपरेशन में एसएसबी, कोबरा बटालियन और एसटीएफ की टीमें भी शामिल हैं।