ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
30-Jun-2023 02:17 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। राज्य के सभी जिलों में पिछले दो दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। उधर, पड़ोसी देश नेपाल में हो रही भारी बारिश के कारण बिहार की नदियों को जलस्तर बढ़ गया है और करीब करीब सभी नदियां उफान पर आ गई है। रोहतास स्थित सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी में बालू लदी गई गाड़ियां फंस गए हैं।
बिहार में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। रोहतास में भारी बारिश के कारण सोन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। नदी का अचानक जल स्तर बढ़ने के कारण बालू खनन में लगी कई गाड़ियां नदी के पानी में फंस गई है। इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के कटार बालू घाट बालू लदे 30 ट्रकों के साथ साथ दो पोकलेन मशीन और एक कार सोन नदी में फंस गए हैं। एक साथ कई गाड़ियों के नदी में फंसने के बाद वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया है।
नदी में कई ट्रकों के फंसने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर उन्हें निकालने के लिए कोई पहल नहीं हो सकी है। फिलहाल न तो पुलिस और ना ही प्रशासन की टीम ने ही मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया है। वाहन मालिकों और उनके ड्राइवरों ने आशंका जताई है कि समय रहते सोन नदी से वाहनों को नहीं निकाला गया तो नदी का जलस्तर और बढ़ने के बाद उन्हें नदी से निकालना मुश्किल हो जाएगा। ट्रक मालिकों द्वारा अपने स्तर से जेसीबी की मदद से नदी में फंसे वाहनों को निकालने की कोशिश की जा रही है।