बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
14-Apr-2024 04:18 PM
By First Bihar
BHAGALPUR : भागलपुर में पैसों के लेन-देन का विवाद इतना बढ़ गया कि एक अधेड़ शख्स को कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों ने आरोपियों के कुछ घरों को आग के हवाले कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। घटना भवानीपुर थानाक्षेत्र के नगरपारा गांव की है।
मृतक की पहचान नगरपारा गांव निवासी 55 वर्षीय किशोर कुमार उर्फ बिक्कल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बिक्कल सिंह गांव में ही एक दुकान के पास मचान पर बैठे हुए थे। तभी उनका एक शख्स से पैसों को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते बात मारपीट तक पहुंच गई और इसी दौरान आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर बिक्कल सिंह को मौत के घाट उतार दिया।
इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने गांव के ही कैलाश मंडल के घर को घेर लिया और घर में तोड़फोड़ करते हुए उसमें आग लगा दी। मृतक के परिजनों को शक था कि कैलाश मंडल और उसके घर के लोगों ने ही वारदात को अंजाम दिया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पांच थानों की पुलिस ने हालात को काबू में किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है।