Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित?
07-Apr-2024 05:08 PM
By RAJKUMAR
NALANDA : नालंदा में दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बहनें पढ़ने के लिए स्कूल गई थीं। इसी दौरान स्कूल के समीप स्थित एक कुएं गिरकर दोनों की मौत हो गई। घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र के खाड़ गौरैया गांव की है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक लड़कियों की पहचान खाड़ गौरैया गांव निवासी राजेश चौधरी की 11 साल की बेटी सलोनी कुमारी और तीन वर्षीया मासूम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को दोनों बहनें हर दिन की तरह समय से स्कूल पहुंच गई थीं। लेकिन स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों बहने वापस घर नहीं पहुंची।
देर शाम तक दोनों बच्चियों के घर नहीं पहुंचने पर परिजन अनहोनी की आशंका से घबरा गए और उनकी खोजबीन शुरू कर दी। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों बहनों के शव को कुएं में देखा। दोनों बच्चियों के शव देखकर परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चियों के शव को कुएं से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी गहरा आक्रोश है।