RRC WR Apprentice 2026: रेलवे में निकली बंपर भर्ती... 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानिए क्या है अपडेट क्या यही शराबबंदी है? जनसुराज की पूर्व प्रत्याशी का पति शराब की खेप के साथ घर से गिरफ्तार Bihar Crime News: मामा घर शादी में आई नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों का सहयोग से पुलिस ने मुख्य आरोपियों को दबोचा Bihar News: बिहार में होली से पहले बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे इस जिले लोग, दर्जनों कौवों की मौत से हड़कंप Bihar News: बिहार में होली से पहले बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे इस जिले लोग, दर्जनों कौवों की मौत से हड़कंप Crime News: बिहार में नशीली दवा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो गांवों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, तस्करों की तलाश जारी 77 हजार से ज्यादा स्कूलों में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन, 5 राह-वीरों को किया गया सम्मानित Bihar Crime News: कई दिनों से लापता दो नाबालिग लड़के सकुशल बरामद, डांट के डर से छोड़ा था घर Bihar Crime News: कई दिनों से लापता दो नाबालिग लड़के सकुशल बरामद, डांट के डर से छोड़ा था घर Bihar News: पथ निर्माण विभाग के 27 कार्यपालक अभियंताओं की बल्ले-बल्ले...बनाए गए S.E. लिस्ट देखें...
03-Mar-2024 02:10 PM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार को केंद्र सरकार की तरफ से एक और बड़ी सैगात मिलने जा रही है। बिहार को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है। आगामी 6 मार्च को पीएम मोदी बेतिया से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। यह ट्रेन पटना से कटिहार और किशनगंज के रास्ते पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी तक चलाई जाएगी।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 6 मार्च को बेतिया में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी बिहार समेत देशभर को करीब 19 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसी कार्यक्रम से वे पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं।
फिलहाल पटना से रांची और हावड़ा के बीच दो जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यह पटना से चलने वाली यह तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी। इससे पहले ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि इस ट्रेन का परिचालन साल के अंत तक किया जाएगा लेकिन अब इसी महीने से इसका परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। इस ट्रेन के शुरू होने के बाद सीमांचल के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।