पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
05-Oct-2019 07:16 AM
PATNA: बिहार में आयी बाढ़ और जल प्रलय से लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार से मिल रही राशि 24 घंटे के भीतर बिहार सरकार के खाते में पहुंच जायेगी. केंद्र ने शुक्रवार को 613.75 यानि लगभग 614 करोड़ रूपये देने का एलान किया था. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार यानि आज ये राशि बिहार सरकार के खाते में जमा कर देने का एलान किया है.
ट्विटर पर केंद्रीय वित्त मंत्री का एलान
शुक्रवार की रात केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर ये जानकारी दी. केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि वित्त मंत्रालय के अधिकारियों से उनकी बात हो गयी है. शनिवार की सुबह तक पैसे रिलीज कर दिये जायेंगे. यानि पैसे बिहार सरकार के पास पहुंच जायेंगे. जाहिर है बाढ़ से परेशान बिहार की मदद के लिए केंद्र सरकार एक्टिव हो गयी है
बाढ राहत के लिए बिहार को 613.75 करोड़ रूपये की मदद
शुक्रवार की शाम केंद्र सरकार ने बाढ़ राहत के लिए बिहार सरकार को 613.75 करोड़ रूपये देने का एलान किया था. बिहार को केंद्रीय आपदा राहत कोष से 400 करोड़ और राज्य आपदा राहत कोष में 213.75 करोड़ रूपये देने का फैसला लिया गया था. बिहार को ये राशि देने का फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लिया था. अमूमन स्वीकृति के बाद पैसा मिलने में कुछ वक्त लगता है. लेकिन बिहार की हालत को देख कर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक्टिव हुईं और उन्होंने तुरंत पैसे रिलीज करने का निर्देश दिया. केंद्र से पैसे मिलने के बाद राज्य सरकार को राहत के लिए पैसे की किल्लत नहीं होगी.