ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / बिहार की नाबालिग छात्रा के साथ जयपुर में हुआ रेप, 4 महीने की...

बिहार की नाबालिग छात्रा के साथ जयपुर में हुआ रेप, 4 महीने की गर्भवती पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया केस

25-Jul-2022 04:22 PM

DESK: जयपुर में बिहार की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। बिहार की यह छात्रा जयपुर में किराए के मकान में रहती थी। 16 साल की नाबालिग छात्रा वही पढ़ाई किया करती थी। लेकिन तभी उसकी तबीयत बिगड़ी और आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तब पता चला कि वो चार महीने की गर्भवती है।


बिहार की रहने वाली छात्रा जयपुर में किराये के मकान में रहती थी। वहां रहकर पढ़ाई करती थी लेकिन कई महीनों से जयपुर का युवक रेप कर रहा था। जयपुर के मुरलीपुरा थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दुष्कर्म की शिकार नाबालिग पीड़िता ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगायी है।


पीड़िता का कहना है कि कुछ महीने पहले दोनों की मुलाकात एक होटल में हुई थी। इसी दौरान दोनों की जान पहचान हुई थी। इस मुलाकात के बाद उसे विश्वास में लेकर युवक होटल में ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद दोनों एक दूसरे के घर जाने भी लगे। 


लंबे समय से युवक यौन शोषण की घटना को अंजाम दे रहा था। जब युवती की तबीयत बिगड़ी तब उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पता चला की युवती 4 महीने की पेंगेंनेंट है।  पीड़िता हॉस्पिटल में भर्ती है। उसका इलाज चल रहा है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। हालांकि पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़ित लड़के के परिजनों को इस बात की सूचना दे दी गयी है।