BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश
24-Mar-2022 03:53 PM
PATNA : बिहार की एक महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तमिलनाडु के वेल्लोर में चाकू की नोंक पर बदमाशों ने महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला डॉक्टर अपने एक दोस्त के साथ फिल्म देखकर लौट रही थी। उसने घर जाने के लिए शेयरिंग में ऑटो बुक किया था। ऑटो पर पहले से चार लोग सवार थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में पांच लोगों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पांच बदमाशों में दो नाबालिग भी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक ऑटो पर सवार पीड़ित महिला डॉक्टर ने ऑटो चालक से हॉस्पीटल की तरफ चलने के लिए कहा। लेकिन कुछ दूर जाने के बाद ड्राइवर ने रूट बदल दिया और तेज गति से अनजान रास्ते की ओर जाने लगा। महिला डॉक्टर ने जब रूट चेंक करने का कारण पूछा तो आरोपी ड्राइवर ने रास्ता बंद होने की बात कही।
जबतक पीड़ित महिला कुछ समझ पाती आरोपियों ने सुनसान जगह पर ऑटो रोक दिया और ऑटो पर सवार चार लड़कों और ऑटो चालक ने महिला और उसके दोस्त के साथ मारपीट शुरू कर दी और बाद में बारी-बारी से पांचों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने महिला डॉक्टर से 40 हजार रुपए कैश और सोने की चेन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद महिला डॉक्टर इतनी डर गई की वह तमिलनाडु से बिहार अपने घर चली आई। बिहार आने के बाद उसने वेल्लोर एसपी राजेश कन्नन के पास ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।