मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
22-Feb-2023 04:54 PM
By First Bihar
DESK: हैवानियत को भी शर्मसार कर देने वाला मामला यूपी के देवरिया से सामने आई है, जहां दिल्ली से बॉयप्रेंड के साथ घर लौट रही बिहार की लड़की के साथ दो लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों हैवानों ने गैंगरेप के बाद लड़की के प्राइवेट पार्ट और यूट्रक को क्षतिग्रस्त कर दिया। युवती मूल रूप से बेतिया की रहने वाली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एक्शन लिया और दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दरअसल, बेतिया की रहने वाली पीड़ित लड़की दिल्ली के मयूर विहार में रहकर पढाई करती है। बीते 19 फरवरी को वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ ट्रेन पर सवार होकर बिहार के लिए निकली थी। गोरखपुर पहुंचने के बाद दोनों गोरखपुर-छपरा पैसेंजर ट्रेन पर सवार हुए थे। ट्रेन के देवरिया स्टेशन को खुलने के बाद दोनों प्रेमी युगल में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद नाराज लड़की भाटपाररानी स्टेशन पर उतर गई।
भाटपाररानी स्टेशन पर खड़ी लड़की को देख स्टेशन के बगल में होटल चलाने वाला दीपक जायसवाल उसके पास पहुंचा और मदद का भरोसा दिलाकर उसे अपने साथ होटल पर ले गया। पहले तो आरोपी ने लड़की को खाना खिलाया और बाद में एक अन्य साथी को बुलाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला। इस दौरान दोनों लड़कों ने जानवरों की तरह लड़की के शरीर को नोंचा, फिर प्राइवेट पार्ट और यूट्रस को फाड़ दिया।
किसी तरह से लड़की वापस भाटपाररानी स्टेशन पहुंची और स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी। स्टेशन मास्टर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दर्द से कराह रही लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसके प्राइवेट पार्ट की सर्जरी की है। डॉक्टर्स के मुताबिक युवती के साथ जघन्य तरीके से गैंगरेप किया गया है। उधर, पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।